Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रिकॉर्ड उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी वीरवार को शेयर बाजार लाल निशाान पर खुला। बुधवार को जबरदस्त उछाल के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 74.63 यानी 0.18 प्रतिशत अंक टूटकर 41248.37 पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी 2.15 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12123.75 पर कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों पर एक नजर
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, डॉक्टर, रेड्डी, ओएनजीसी, सन फार्मा, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोल इंडिया, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, आईओसी और अल्ट्राटेक सीमेंट की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 428.62 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,323 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.80 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,130.30 के स्तर पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.34 प्रतिशत बढ़कर 15631.91 अंक पर और स्मॉलकैप 1.41 प्रतिशत बढ़कर 14671.58 अंक पर रहा।

2707 कंपनियों में हुआ  कारोबार 
बीएसई में कुल 2707 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1518 बढ़त में और 1010 गिरावट में रहा जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट के 0.32 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स् 0.45 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.89 प्रतिशत, हांगकांग का हेंगसेंग 0.46 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहा।