Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बोकारो में शिक्षा विभाग के लिपिक देवनदन महतो की हुई मौत। रहस्यमय स्थिति में शव हुआ बरामद

Bokaro/News lens:झारखण्ड के बोकारो जिला अंतर्गत सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 डी से पुलिस ने शिक्षा विभाग के बोकारो डीईओ कार्यालय के बड़ा बाबू देवनन्दन महतो का शव पुलिस ने रहस्यमय स्थिति में उनके गैरज से बरामद किया है.मृतक के भाई शिवनन्दन महतो ने हत्या की आशंका जताई है. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मालूम हो देवनन्दन महतो सेक्टर 3 डी के आवास संख्या123 में रहते थे. घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं. उनका शव उनके ही गैरज में लहूलुहान पड़ा हुआ था, मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोटे आयी है. इस संबंध में एएसआई गजाधर सिंह ने बताया कि घटना का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. पुलिस बिभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं. हालांकि घटना का कारण पता नही चल पाया है. घटनास्थल पर बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी भी पहुंचे । जहां घटना की जानकारी ली गयी । उन्होंने कहा कि विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई हैं, जो विधिसम्मत मदद होगी उसे किया जायेगा.वैसे देवनन्दन बोकारो जिले के तुपकाडीह के पुन्दौरी गांव के निवासी थे.