Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोतिहारी के शांतिपुरी मुहल्ला में जलमाव के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल।

बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को होती है खासे परेशानी। संक्रमण होने का बना रहता है डर।

Bihar/Newslens : मोतिहारी के शांतिपुरी मुहल्ला में नाली के पानी से जलजमाव के कारण गली के लोगों को अपने घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।बताते चलें कि शांतिपुरी मुहल्ले के गली नंबर एक मे आये दिन कोई न कोई नाली से गिर रहे पानी के जलजमाव से होकर गुजर रहे बच्चे, बुजुर्ग, एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर बच्चे जब स्कूल जाने के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो गंदी नाली के जलजमाव में गिरकर भीग जाते हैं।जिससे संक्रमित होने का डर बना रहता है।जिससे बच्चे स्कूल जाना नहीं चाहते हैं। बच्चों के ट्युशन टीचर इस गली में आना नहीं चाहते, सब्जी,दुध,पेपर वाले तक आना नहीं चाहते। दूर दूर से मैट्रिक परीक्षा देने आये बच्चे को भी इस कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा।कौन लेगा अपने ऊपर यह जिम्मेवारी क्या नगर परिषद, वार्ड पार्षद या फिर नल जल योजना के द्वारा सही तरीके से नहीं किया गया काम । जिसका जीता जागता सबूत है। ट्रांसफार्मर के पास जमीन के नीचे बीछे नल के पाईप से निकल रहे पानी जो जलमाव में लगातार वृद्धि करती रहती है।