Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोतिहारी के कल्याणपुर में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर हुई तोड़फोड़

बेकाबू लोगों ने जमकर तोड़ी कुर्सियां आध दर्जन लोग हुए घायल।

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में कल्याण महोत्सव के दौरान लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। कार्यक्रम के दौरान बेकाबू लोगों ने लगभग सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है।

बताते चलें कि मोतिहारी के कल्याणपुर में जहां भाजपा विधायक सचिन्द्र सिंह की ओर से आयोजित कल्याण महोत्सव में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंची थीं।जैसे ही अक्षरा स्टेज पर गाने के लिए आईं. भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कई लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया।
मोतिहारी से राजेश कुमार की रिपोर्ट