Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सुचारु रूप से लोकल सेल चलाने को हुई बैठक

लोकल सेल में ग्रेड आरओएम कोयले की जगह किसी कीमत में स्टीम कोयले का उठाव नहीं होने दिया जाएगा।

भंडारीदह (बेरमो) : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के सेलेक्टेड ढोरी ओपेन कास्ट माइंस (एसडीओसीएम) के कल्याणी लोकल सेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए कल्याणी में ट्रक मालिकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे तुरियो मुखिया नकुल महतो ने कहा कि लोकल सेल में अब विस्थापित गांव को प्राथमिकता देनी होगी। नंबरिग सिस्टम में तुरियो व कल्याणी की गाड़ियों का कांटा सबसे पहले होगा, इसके बाद ही दूसरी गाड़ियों का कांटा होगा। लोकल सेल में कोयले का उठाव में किसी तरह की धांधली नहीं होने दिया जाएगा। लोकल सेल में ग्रेड आरओएम कोयले की जगह किसी कीमत में स्टीम कोयले का उठाव नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि लोकल सेल सुचारू रूप से चलें इसके लिए भेदभाव की नीति से ऊपर उठकर यहां गाड़ी मालिकों को आपसी सामंजस्य का परिचय देते हुए अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखना होगा। समाजसेवी दौलत महतो व पंकज कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन के सहयोग से लोकल सेल में अब कई नियम कड़ाई से लागू होंगे। सेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी गाड़ी मालिकों को इस नियम के तहत ही कोयला लदाई व ढुलाई करनी होगी। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि विगत कई वर्षों से सीटीओ को लेकर माइंस बंद रह रहा है। इससे सैकड़ों लोकल सेल की गाड़ियां खड़ी रहती है। गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियों का किश्त तक नहीं चुका पा रहे है। वहीं लोकल सेल के सैकड़ों लदाई मजदूर काम के अभाव में बैठे हुए है। उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रबंधन को चाहिए कि लोकल सेल नियमित सुचारू रूप से चलता रहे। इस दौरान तिलक महतो, कृष्णा थापा, संजय सिंह, भरत सिंह, रौशन महतो, सुखदेव महतो, जयलाल महतो, गोपाल सिंह, आदित चौहान, रंजन महतो, घनश्याम महतो, विनोद कुमार सिंह, संजय महतो, टिकू सिंह, रामप्रवेश चौहान, भरत सिंह, दीनबंधु पांडेय, गुड्डू सिंह, मुन्ना कुमार, उमेश महतो, मंगल हांसदा आदि मौजूद थे।