Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला माँ को कैद कर कुंभ गए बेटे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब, विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

रांची में राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप शुरू, श्रीलंका-बांग्‍लादेश के एथलीट ले रहे भाग

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि रांची में पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में तीसरी अंतरराष्ट्रीय और सातवीं राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। शनिवार को मोरहाबादी मैदान में यह चैंपियनशिप शुरू हुई। रेस वाकिंग चैंपियनशिप 15 और 16 फरवरी को होगी। पहली बार झारखंड इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। झारखंड एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में हो रहे इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में 140 एथलीट भाग ले रहे हैं। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल के पांच एथलीट भी भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे एथलीटों की नजर टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइ करने पर है।

बता दें कि इस चैंपियनशिप में 300 से ज्यादा एथलीटों के भाग लेने की संभावना थी। लेकिन अधिकांश विदेशी खिलाडिय़ों ने कोरोना वायरस के कारण इस प्रतियोगिता से दूरी बना ली और शुक्रवार की रात तक 140 एथलीट ही रांची पहुंचे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के हाई परफारर्मेंस डायरेक्टर वोल्कर हारमन ने बताया कि जो भी एथलीट ओलंपिक क्वालीफायर समय को छुएगा, वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर जाएगा। भारतीय एथलीटों के संबंध में उन्होंने कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और एक एथलीट पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर चुका है।

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि रांची में पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 500 मीटर दूरी में ही इसका आयोजन करने का उद्देश्य है कि दर्शक इसे देखें और समझें। वैसे भी इस आयोजन के लिए समतल सड़क की आवश्यकता होती है तो रांची जैसे शहर में संभव नहीं है। मोरहाबादी में 500 मीटर तक सड़क समतल है, इसलिए इसका आयोजन यहां किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सही तरीके से संचालित करने के लिए पांच विदेशी निर्णायक रांची पहुंच गए हैं। हंगरी के ओरसोलया ग्र्रबर, पुर्तगाल के जोस गांसो, जर्मनी के वोल्कर हरमन, फ्रांस के एमानुएल टार्डी, मलेशिया के एम मुरुगेसु इवेंट का संचालन करेंगे।