Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही पूजा

खुटा बाबा मंदिर झारखण्ड के बोकारो जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. जहां वर्षों से आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा होती है. यहां साल भर झारखंड और बंगाल के दूर दराज इलाकों से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है..
बोकारो के पेटरवार प्रखंड स्थित प्राचीन खुटा बाबा मंदिर जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. जहां वर्षों से आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा होती है. यहां साल भर झारखंड और बंगाल के दूर दराज इलाकों से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां पूजा करने आते हैं उनकी मनोकामना खुटा बाबा पूर्ण करते हैं, लेकिन इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है.
खुटा बाबा मंदिर में आदिवासी पारंपरिक के रीति रिवाज के अनुसार ही पूजा की जाती है. जहां पाहन द्वारा खुटा बाबा देवता को अरवा चावल सिंदूर और धुना के साथ देशी महुआ दारू अर्पित किया जाता है और विधिवत संथाली धार्मिक अनुष्ठान के ‌साथ पुजन किया जाता है. इसके अलावा मंदिर में सफेद बकरा और सफ़ेद मुर्गा की बलि की भी प्रथा ‌है!
मंदिर की कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं द्वारा बली प्रथा अर्पण करने पर मुर्गा पर 11 रुपए और बकरे पर ₹21 का शुल्क लिया जाता है, बाकी यहां पूजा मे किसी भी प्रकार का दान दक्षिणा नहीं ली जाती है. ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌खुटा बाबा मंदिर की मान्यता के अनुसार, वर्षों से खुटा बाबा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है और यहां महिलाएं मंदिर के बाहर ही रुककर प्रणाम कर आशीर्वाद लेती हैं. इसके अलावा मंदिर में बाहर से लाई गई खाद पदार्थ अंदर ले जाने पर रोक है.
100 वर्षों से हो रही पूजा
मंदिर से जुड़ी मान्यताओं पर खुटा बाबा मंदिर के पहान ( पुजारी) अर्जुन पाहन ने न्यूज़लेन्स को बताया कि इस मंदिर में बिते 100 वर्षों से भी अधिक समय से आदिवासी समाज के पूर्वजों द्वारा पूजा अर्चना की जारी है और खुटा बाबा बीते कई वर्षो से भक्तों की मन्नतें और मनोकामनाएं पूरी कर रहे हैं. मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर पाहन ने बताया कि पौराणिक काल से खुटा बाबा धर्मस्थल पर महिलाओं के प्रवेश पर रोक है, इसलिए वह नियमों का अनुपालन कर रहे हैं. यहां प्रतिदिन सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक पूजा होती