Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jharkhand Election 2024 झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान, जाने झारखंड में कितने वोटर्स हैं?

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा. दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी.

आप जाने क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल?

13 नवंबर की वोटिंग के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी. वहीं 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं.

20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. नामांकन वापस लिए जाने की आखिरी तारीख एक नवंबर है.

झारखंड में कितने वोटर्स हैं?

झारखंड में 24 जिले हैं और 81 सीटें हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि यहां 2.6 करोड़ मतदाता हैं. 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं. 1.29 करोड़ महिला वोटर्स हैं. 1.31 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं. 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. साल 2019 में झारखंड में विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे.

निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले ही झारखंड का दौरा कर चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान आयोग ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा समेत वोटर्स के लिए अन्य जरुरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी किए थे.