गुमला – किसी बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे नक्सली संगठन के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेरते हुए नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है l जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए नक्सली से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस सहित पर्चा भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि कामडारा के रामतोलया जंगल में कुछ नक्सलियों के जुटे होने और संगठन का विस्तार करने की योजना बनाए जाने की सूचना मिली थी।
इस सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर जब छापेमारी की तो नक्सली भागने लगे। लेकिन मौके पर एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि वे नक्सली संगठन का विस्तार करने में लगे हैं। इसमें वैसे लोगों को शामिल किया जा रहा है जो पहले जेल भी जा चुके हैं। पकड़े गए नक्सली पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। यह नक्सली विकास कार्यों में लेवी वसूली का काम करता थाl
गुमला से सुधांशु निधि की रिपोर्ट l
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
