Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gumla में नौ पड़हा जतरा का हूआ आयोजन।

गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित शिवराम टोंगरी बुड़का में नौ पड़हा जतरा का हुआ आयोजन, सिसई विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री इस में हुई शामिल। इसमें पूरे क्षेत्र भर के हजारों हजार ग्रामीण आए हुए थे साथ-साथ कई गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित थे। आयोजन समिति के सचिव मंगरा उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 वर्षों से नौ पड़हा का पुनर्गठन कर शिवराम टोंगरी में 9 पड़हा गांव के पहान, पुजार महतो और गांव के बुद्धिजीवी लोग मिलकर जत्रा लगाने का निर्णय लिए थे, उससे पहले यह जत्रा जैरा में लगाया जाता था । तब से प्रत्येक वर्ष बुड़का में जतरा लगाया जा रहा है।
वही कैप्टन लोहरा उरांव ने बताया कि जत्रा में हजारों की संख्या में अपने समाज की पहचान ढोल मांदर,नगाड़ा,गाजा बजा अपना पहचान झंडा लेकर उपस्थित हुए तथा अपने सांस्कृतिक नृत्य और संगीत का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे हुए थे। इसके अलावा जत्रा में खेल तमाशा,मिठाइयां,चिली चाउमीन, चाट फुचके,सजावट के समान, कतारी इत्यादि की दुकान लगे हुए थे जिसका आए हुए ग्रामीणों ने भी जम कर लुत्फ उठाया।
नौ पड़हा जतरा कार्यक्रम कितना महत्वपूर्ण था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जीगा सुसारण होरो तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सरना समाज के पड़हा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षेत्र के पड़हा लोगों का यह महत्वपूर्ण कदम है‌।आने वाले समय में इसे और विस्तृत करने की बात कही जा रही है।