Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ी महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ गैस सिलेंडर

इंडियन ऑयल देश में प्रति दिन 30 लाख इंडेन गैस सिलेंडर की सप्लाई करता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन ही रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन (LPG Gas Cylinder Price) ने इसके दाम में इफाजा किया है, जिससे  आम आदमी को झटका लगा है ।सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में आज बुधवार 12 फरवरी से करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है।

शहर दाम
दिल्ली 858.50 रुपये
कोलकाता 896.00 रुपये
मुंबई 829.50 रुपये
चेन्नई 881 रुपये

देश के बड़े महानगरों की बात करें तो बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढोतरी कर दी गई है, जो आज से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2020 को रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। हर महीने सब्सिडी और मार्केट रेट में बदलाव होता है, लेकिन फरवरी की शुरुआत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि इंडियन ऑयल देश में प्रति दिन 30 लाख इंडेन गैस सिलेंडर की सप्लाई करता है। भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दो चीजों पर निर्भर करती है। इसमें पहला है एलपीजी का इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट और दूसरा है यूएस डॉलर और रुपये का एक्सचेंज रेट।  फ्यूल रिटेलर्स एलपीजी सिलेंडर को बाजार कीमत पर बेचते हैं, लेकिन सरकार प्रत्येक परिवार को हर साल 12 सिलेंडर में सीधे सब्सिडी प्रदान करती है।