Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माओवादी समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार l

नक्सलियों तक विस्फोटक पहुंचाने और लेवी वसूलने का करता था कामl

एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी l

गुमला : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुमला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गुमला थाना क्षेत्र के टोटो गांव निवासी पवरवेज आलम नामक नक्सली समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की नक्सली समर्थक गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा है। संवेदकों को डरा धमकाकर नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने का काम करता था और पूर्व में भी इसका आपराधिक इतिहास रहा हैं । कुरूमगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया और पवरवेज आलम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार समर्थक नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ पहुंचाने, लेवी वसूलने, राशन पहुंचाने के अलावा पुलिस कि गतिविधियों की सूचना देने का काम करता था। गिरफ्तार समर्थक के खिलाफ कई थाने में मामले दर्ज है.

गुमला से सुधांशु निधि की रिपोर्ट