Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Gumla नाराज ग्रामीणों ने सड़क का काम कर रहे वाहनों को रोका।

गुमला : रांची एनएच 23 हाईवे में नागफनी गांव के ग्रामीणों ने निजी कंपनी के काम कर रहे वाहनों को रोक दिया। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि नागफनी गांव दोनों किनारो पर है लेकिन यहां सड़क के बनाने के क्रम में सड़क के दोनों ओर के ग्रामीणों के आवाजाही और संपर्क रुक जा रहा है। गुमला संवाददाता सुधांशु निधि द्वारा गांव के ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यहां पर एक पुलिया था जिससे होकर सड़क के एक ओर से दूसरी ओर बारिश का पानी बह कर निकल जाता था। अब जब हल्की सी बारिश हो गई है तो काफी मात्रा में जल जमाव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है बरसात के दिनों में यह पानी बाढ़ का रूप लेकर हर एक व्यक्ति के घर में घुस जाएगा यहां पर पहले से पुलिया था इसको लेकर उन्होंने कितने बार रोड कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी से पुलिया निर्माण का मांग किया लेकिन यहां पर पुलिया ना देकर सीधा सड़क बना दिया जा रहा है वही दूसरे सबसे बड़े समस्या है कि लोगों को अपने जन्म मरण और हर तरह के पूजा पाठ के कार्यों के लिए दूसरी ओर जाना पड़ता है दूसरी और कोईल नदी है घाट है ऐसे में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है l