Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बिल्ली को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, चार घायल

Bokaro : शहर के उकरीद मजारशरीफ के पास स्थित बिल्ली को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में बरनोनी बीवी, गोपाल तुरी, गोपन चंद्र मल्लिक शामिल हैं. गोपाल तुरी के सिर पर चोट लगी है l
ऑटो चालक मो. शाहिद अंसारी ने बताया कि वो बालीडीह से पैसेंजर लेकर नयामोड जा रहा था. इसी दौरान एक बिल्ली सड़क पर दौड़ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा. बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी की हालत ठीक है.