Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकारी स्कीम का लालच देकर प्रेग्नेंट महिलाओं के अकाउंट हैक करता है ये गैंग

झारखंड के गिरिडीह में एक गिरोह पकड़ा गया है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं को टारगेट करता था. ये गैंग सरकारी स्कीम का लालच देकर उन महिलाओं का अकाउंट हैक करते थे और खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे और उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे. उन्होंने कहा, वे बिजली उपभोक्ताओं को भी निशाना बनाते थे और उनके बिलों का भुगतान कराने की आड़ में उन्हें बेवकूफ बनाते थे.
एसपी ने कहा कि डीएसपी (साइबर) संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम ने घर पर छापेमारी की और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान मिली जानकारी पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया.” छापेमारी में जब्त किए गए सामानों में 16 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, छह पासबुक, दो चेकबुक, तीन क्यूआर कोड और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं.