Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित

मौके पर देश के कई प्रसिद्ध रागी जत्था ने भजन कीर्तन पेश किया

विधायक, डीसी, एसपी सहित कई लोगों को किया गया सम्मानित

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर आयोजित लंगर में शामिल हुए हजारों लोग

रामगढ़। सिख धर्म के संस्थापक व सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 553 वे प्रकाशोत्सव 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के परिसर में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव समारोह के मौके पर कई कार्यक्रम किए गए।

सुबह 10:30 बजे लगातार चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति की गई। इसके बाद 10:30 बजे से 2:45 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।कीर्तन दरबार में दिल्ली से आए भाई मोहिंदर सिंह खालसा,हजूरी रागी जत्थे भाई हरजीत सिंह,भाई गुरजीत सिंह और चंडीगढ़ से आए भाई बलविंदर सिंह जी रंगीला ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन पेश किया। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

वही इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ द्वारा कई अतिथियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी को डॉ मनवीर कौर ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा को गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वही जिला के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व सदस्य रंजीत पलविंदर सिंह ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के अध्यक्ष मानिक चंद जैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंटू बाबू को भी अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वही इस मौके पर विधायक ममता देवी के विधायक मद से दी जाने वाली एंबुलेंस टाटा विंगर के बारे में गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने घोषणा किया गया।

 

वहीं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर श्री गुरु नानक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत ऑडिटोरियम में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोग और बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर का आनंद लिया।
इस मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार परमदीप सिंह कालरा, मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सचिन हरदीप सिंह होरा, इंद्रजीत सिंह कालरा,रमेंद्र सिंह गांधी, हरपाल सिंह अरोरा,मनमोहन सिंह लांबा, गुल्लू आनंद,सरदार अनमोल सिंह,मीडिया इंचार्ज करमजीत सिंह जग्गी, तेजिंदर सिंह सोनी,जोगिंदर सिंह जग्गी, बलजीत सिंह बेदी, देवेंद्र सिंह अरोरा, इंद्रजीत सिंह कोहली,नरेंद्र पाल, पाले सिंह, यश छाबड़ा,गुरप्रीत चना,जितेंद्र सिंह पवार, गुरप्रीत सलूजा, राजू जस्सल, सुरेंदर सिंह बेदी, इकबाल सिंह, रघुवीर होरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, विंकल कालरा,रंजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह सोनी, हरदीप होरा,रमन कोहली,नवल मल्होत्रा, राजू जस्सल,हरिंदर छाबड़ा, बन्नी ग़ांधी, अमरपाल आनंद, स्नेहा गांधी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, टोनी गांधी, रौनक, सुरजीत सिंह छाबड़ा, जसकीरत सिंह भाटिया, वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह कालरा, परमिंदर जस्सल, बंटी चमन, सतपाल होरा, स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह गांधी, भूपेंद्र सिंह चंडोक,रविंद्र सिंह छाबड़ा, राजू कालरा, दलजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह जस्सल, राजी गांधी, एकम गांधी,रविंद्र सिंह छावड़ा,विकी छाबड़ा,गुरजीत सिंह सलूजा,पलविंदर बल,अजैब सिंह छाबड़ा, पम्मी कालरा, जसमीत कौर सोनी, करमजीत कौर जग्गी, सुम्मी जोली,सीमा कोहली, रंजू अरोरा, इंद्रजीत कौर कोचर, रिक्की लांबा, विक्की लांबा, लवली गांधी, डॉ मनवीर कौर के साथ खालसा फेडरेशन के सभी सदस्य मौजूद थे।