Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मंदसौर में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत, मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाया आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के इस शख्स को ड्रग्स रखने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में रखा गया था। वहीं मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे 50 लाख मांगे थे और उसी दिन उन्होंने उनके भाई को मार दिया। इतना ही नहीं मृतक के भाई ने कहा कि हिरासत के दौरान उनके भाई को टॉर्चर किया गया था।

सुबह अस्पताल से सूचना मिली थी कि नारकोटिक्स विंग थाने से सोहेल को मृत अवस्था में लाया गया है। मामले में नियमानुसार जांच होगी। स्वजनों द्वारा नारकोटिक्स थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर लगाए जा रहे 50 लाख रुपये मांगने के आरोपों को लेकर जांच कराई जाएगी।