Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

33 घंटे के लिए फिर ‘लॉक’ हुई MP की राजधानी भोपाल

भोपाल। राजधानी 33 घंटे के लिए फिर ‘लॉक’ हो गई है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार रात नौ बजे से लॉकडाउन लागू हो गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा। ऐसे में न तो दुकानें खोलने की इजाजत मिलेगी और न ही बेवजह आने-जाने की। लगभग 200 स्थानों पर ढाई हजार पुलिसकर्मी हर वक्त नजर रखेंगे। कोरोना के चलते लगातार तीसरे रविवार को सड़कों पर सन्न्ाटा पसरा रहेगा। इससे पहले दो बार क्रमश: 34 व 33 घंटे का लॉकडाउन लग चुका है।

रात में ही बैरिकेडिंग

नाइट कर्फ्यू एवं लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने कई इलाकों में रात में ही बैरिकेडिंग कर दी। खासकर 74 बंगले, चार ईमली सहित पॉश इलाकों में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए गए।

कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को मिलेगी छूट

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत शनिवार को संशोधित आदेश जारी किए। इसमें 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को रविवार को लॉकडाउन के दौरान वैक्सीनेशन कराने के लिए आवागमन में छूट दी गई है। टीका लगाने वाली टीम को भी आने-जाने की छूट रहेगी। आवागमन के दौरान आइडी व आधार कार्ड साथ रखना होगा। सुबह आठ बजे तक सांची पार्लर भी खुले रहेंगे

सख्ती का डर… आधे घंटे में बदल गया छह नंबर मार्केट का नजारा

यह शहर के छह नंबर मार्केट स्थित हॉकर्स जोन का नजारा है। रात 8.30 बजे तक यहां पर खाने-पीने की वस्तुओं का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ थी, लेकिन जैसे ही 8.45 बजे, पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और दुकानें बंद कराने लगे। पुलिस को देख हलचल मच गई। लोग खाने की प्लेट हाथों में लेकर ही बाहर निकलने लगे। कुछ दुकानों के सामने भीड़ रही तो पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़कर बंद करने को कहा। इसके बाद हॉकर्स जोन में सन्न्ाटा पसर गया। न्यू मार्केट में भी दुकानें निर्धारित समय पर बंद हुई। बिठ्ठन मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर भी रात नौ बजे तक बंद हो गए।