Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवा कांग्रेस की एक महिला ने विधायक के बेटे पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। विधायक ने अपने बेटे पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया, लेकिन राज्य की युवा कांग्रेस यूनिट ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।

इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने कहा कि विधायक के बेटे के खिलाफ शुक्रवार की शाम एफआइआर दर्ज की गई। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर इस साल फरवरी माह में उसके साथ दुष्कर्म किया। विधायक ने बेटे को फंसाए जाने की बात कही है।

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

शिकायत में महिला ने कहा कि वह इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक के बेटे से मिली। इसके बाद वे दोस्त बन गए और दोनों शहर में उसके फ्लैट में कई मौकों पर मिलते थे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता के बार-बार शादी का आग्रह करने पर आरोपित मुकर गया औऱ उसे जान से भी मारने की धमकी दी।

आइपीसी की धारा 376 के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

महिला पुलिस स्टेशन की एक अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को इंदौर की रहने वाली महिला ने थाने में आकर कहा कि करण मोरवाल ने उसके साथ दोस्ती की और शादी के बहाने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया। हमने आइपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है।