Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

टोक्यो। जापान में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। चिबा प्रान्त भूकंप का केंद्र रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तड़के करीब 9:27 बजे (स्थानीय समय) पर यह झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र 33.7 डिग्री उत्तर में और 140.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 50 किमी की गहराई रहा। फिलहाल अभी तक इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बता दें कि जापान नें पहली बार भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इससे पहले 7 दिन पहले यहां पर भूकंप के  इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई थी। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी।

पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं, जो शनिवार के भूकंप के बाद आंशिक रूप से निलंबित थीं, रात 10 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी। जापानी मीडिया ने कहा था कि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया है, जो शनिवार शाम को पूर्वोत्तर जापान में भूकंप आने के बाद जारी की गई थी।