Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दाऊद इब्राहीम के गुर्गे का अमेरिका को प्रत्यर्पण रोकने में जुटा पाकिस्‍तान, नहीं तो दुनिया के सामने खुल सकती है पोल

लंदन। अंडरव‌र्ल्ड डॉन और डी कंपनी चलाने वाले दाऊद इब्राहीम के गुर्गे जाबिर मोतीवाला के अमेरिका प्र‌र्त्यपण को रोकने के लिए पाक खुफिया एजेंसी आइएसआइ एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त भी मोतीवाला की पैरवी करने वालों के साथ देखे गए हैं। पाकिस्तान को आशंका है कि मोतीवाला को अमेरिका को सौंपते ही दाऊद का पूरा नेटवर्क और पाकिस्तान की सरपरस्ती दुनिया के सामने आ जाएगी।

डी कंपनी के ड्रग्स सिंडीकेट का मुखिया है जाबिर मोतीवाला

भारतीय खुफिया एजेंसी सूत्रों के अनुसार, जाबिर मोतीवाला दाऊद के पूरी दुनिया में चलने वाले नशे के कारोबार को देखता है। वह डी कपंनी का प्रमुख फाइनेंसर भी है। दाऊद के सभी अवैध कामों से होने वाली आय का जिम्मा वही संभालता है। लंदन में हाई कोर्ट से प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होने के बाद उस पर अमेरिका में नशे के कारोबार और मनी लांड्रिंग का केस चलेगा। ऐसे में सब कुछ साफ हो जाएगा।

लंदन की जेल में बंद है जाबिर मोतीवाला

यही नहीं, मुंबई बम कांड की भी पूरी परतें खुल जाएंगी। मुंबई बम कांड का संचालन कराची में बैठे आतंकियों के आकाओं ने किया था। दिल्ली सूत्रों के मुताबिक मोतीवाला पाकिस्तानी नागरिक है और फिलहाल वह बेंड्सवर्थ, लंदन की जेल में बंद है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने उसके अमेरिका प्रत्यर्पण के मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। इससे पहले वेस्टमिनिस्टर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी थी। मोतीवाला के संबंध में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नशे के कारोबार में संबंधित सभी दस्तावेज जुटा लिए हैं। अमेरिकी एजेंसियों के पास उसके दाऊद का फाइनेंसर होने के भी पुख्ता सुबूत हैं।

लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग सहित आइएसआइ भी सक्रिय हुई

मामला अमेरिका के हाथ में न जाए, इसको लेकर लंदन स्थित पाकिस्तानी राजनयिक हर कोशिश में लगे हुए हैं। उसे पाकिस्तानी मीडिया से लेकर खुफिया एजेंसियां सम्मानित व्यापारी साबित करने में लगे हुए हैं। पाकिस्तान जानता है कि मामला अमेरिका के हाथ में आते ही पाक का आतंक, नशे के कारोबार और मनी लांड्रिंग सभी में दाऊस से गठजोड़ का पर्दाफाश हो जाएगा।