Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोतिहारी में संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महासभा को कन्हैया कुमार ने किया सम्बोधित।

कन्हैया कुमार ने 29 फरवरी को पटना गांधी मैदान में एकजुट होकर आने का दिया नेवता।

मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में सीपीएम द्वारा संविधान बचाओ-देश बचाओ सभा का आयोजन किया गया जिसमें कन्हैया कुमार को लाल सलाम के नारों से नवजवानों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत।

जेएनयू के कन्हैया कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि चंपारण की जनता जागती है तो सत्ता का परिवर्तन होता है । देश के बारे में बताते हुए कहा कि देश की हालत बहुत ही खराब है। देश के मुखिया मनमानी कर रहे हैं और काले पर काले कानून देश पर थोप रहे हैं व नफरत फैला रहे हैं। देश रोजी-रोटी शिक्षा के मार झेल रहा है। इसे देश को बचाना है यह गंभीर लड़ाई है।कन्हैया ने बताया कि आज जामिया के छात्र गांधी जी को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे कि गोडसे समर्थक उनपर हमला कर दिया।आगे उन्होंने कहा 29 फरवरी को पटना गांधी मैदान ने आये और एकजुटता दिखाकर सरकार को मजबूर कर दे इस काले कानून को वापस लेने पर। इस लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान की शुरुआत गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा से शुरू किए है।