Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीते हफ्ते सोने में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए क्या हैं भाव

नई दिल्ली। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 70 रुपये की तेजी के साथ 45,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 15 रुपये की तेजी के साथ 45,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतें बीते हफ्ते बढ़त के साथ ही बंद हुई। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।

बीते हफ्ते सोने में आई तेजी

सोने की कीमतों में बीते हफ्ते तेजी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 15 मार्च को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत 44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में पिछले सप्ताह 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज हुई

बीते हफ्ते चांदी में भी आई तेजी

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 220 रुपये की गिरावट के साथ 67,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 15 मार्च को एमसीएक्स पर 67,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 66,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में पिछले सप्ताह 683 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोना

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.54 फीसद या 9.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,743.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.51 फीसद या 8.81 डॉलर की तेजी के साथ 1,745.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़त दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.11 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 26.32 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.67 फीसद या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 26.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।