Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानिए क्या हो गए हैं रेट

नई दिल्ली सोने एवं चांदी के वायदा दाम में गुरुवार को तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:38 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 380 रुपये यानी 0.85 फीसद की बढ़त के साथ 45,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। बुधवार को अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 44,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 379 रुपये यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 45,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 45,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:42 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का दाम 890 रुपये यानी 1.32 फीसद की भारी तेजी के साथ 68,117 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 67,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 912 रुपये यानी 1.34 फीसद की तेजी के साथ 69,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 68,258 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी

विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोना एवं चांदी के दाम में भारी वृद्धि से घरेलू बाजार में भी तेज वृद्धि देखने को मिली।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का रेट 23 डॉलर यानी 1.33 फीसद की बढ़त के साथ 1,750.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 6.04 डॉलर यानी 0.35 फीसद की तेजी के साथ 1,751.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।