Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए क्या हो गए हैं भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार दोपहर 0.34 फीसद या 153 रुपये की बढ़त के साथ 44,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 0.30 फीसद या 137 रुपये की तेजी के साथ 45,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी बुधवार को सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी बुधवार दोपहर तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.29 फीसद या 193 रुपये की तेजी के साथ 67,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार को चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोना

वैश्विक स्तर पर बुधवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.19 फीसद या 3.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,734.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.30 फीसद या 5.25 डॉलर की तेजी के साथ 1,736.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी

वैश्विक बाजार में बुधवार दोपहर चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 25.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.23 फीसद या 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।