Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को WHO की मंजूरी, दूसरे डोज की नहीं पड़ती जरूरत

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद इस वैक्सीन को अब अंतरराष्ट्रीय कोवैक्स मुहिम के तहत गरीब देशों को सप्लाई किया जा सकता है, जिन तक अभी तक कोई वैक्सीन नहीं पहुंची है। जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की खास बात यह है कि इसमें दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होगी। अन्य टीकों की दो खुराक लगाए जाने की आवश्यकता होती है।

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा है कि बड़े क्लीनिकल ट्रायल से मिले पर्याप्त डाटा में यह वैक्सीन वयस्क लोगों पर प्रभावी नजर आई है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की मंजूरी से एक दिन पहले ही 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ की यूरोपीयन मेडिसिन एजेंसी ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल को हरी झंडी दिखाई थी

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक नई वैक्सीन उपलब्ध हुई है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह दुनियाभर के लोगों को मिले, सिर्फ कुछ देशों और आबादी तक ही सीमित न रह जाए। इस बीच, फ्रांस के स्वास्थ्य नियामक ने भी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। नियामक ने कहा कि फ्रांस में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन दी जा सकती है।

अमेरिका में आपात इस्तेमाल की मंजूरी

हाल ही में अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भी जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है। यह तीसरा टीका है जिसे अमेरिका में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोग किया जाएगा। अमेरिकी सरकार ने इस टीके की 10 करोड़ डोज खरीदी हैं। कंपनी ने मार्च के अंत तक दो करोड़ डोज उपलब्ध कराने का दावा किया है। पिछले वर्ष दिसंबर में अमेरिका ने फाइजर और मॉर्डना के टीकों को मंजूरी दी थी।