Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका में सात भारतीय महिलाएं सम्मानित, भारतीय कंसुल जनरल ने दी जानकारी

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक कार्यक्रम में सात ऐसी भारतीय महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए अपनी योग्यता का परचम लहरा रही हैं। महिला दिवस पर इनको सम्मानित करते हुए भारत के कंसुल जनरल रंधीर जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से ही विश्व में सामाजिक-आर्थिक विकास की राह आसान हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘भारत महिलाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। हम समाज को आगे बढा़ने के काम में पचास फीसदी आबादी को नहीं छोड़ सकते हैं।’

न्यूयॉर्क के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, ब्रुकलीन बोरौघ सहित कुछ संस्थाओं के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना तेजल अमीन, हार्टफोर्ड हेल्थकेयर की डा. उमा रानी मधुसडाना, डेंटिस्ट आभा जायसवाल , सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली सबीना ढिल्लन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली नर्स रश्मि अग्रवाल, प्रोड्यूसर एक्ट्रेस रसाना शाह व संस्था मास्क स्क्वाड को सम्मानित किया गया।