Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीनेट चुनाव में यूसुफ रजा गिलानी की जीत के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सीनेट चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की जीत के खिलाफ सत्तारूढ़ दल की एक याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राजनीतिक मामलों में न्यायपालिका को ‘अनावश्यक रूप से घसीटना’ उचित नहीं है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के उम्मीदवार के तौर पर सीनेट का चुनाव लड़ने वाले गिलानी ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के उम्मीदवार और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख को हराकर प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका दिया। इमरान अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रचार किया था।

विपक्ष ने इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खाने के इस्तीफे की मांग की थी। फिर इमरान खान ने शनिवार को विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया। उन्होंने इसे आराम से हासिल कर लिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) ने पीटीआइ के नेता अली नवाज की याचिका पर सुनवाई की। इसमें आरोप लगाया गया कि गिलानी को चुनाव में वोट-खरीद कर जीत मिली। कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अथार मिनल्लाह ने प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद याचिकाकर्ता को पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) के पास जाने का आदेश दिया, जहां मामला पहले से ही सुनवाई के अधीन है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘राजनीतिक मामलों में न्यायपालिका को अनावश्यक रूप से घसीटना उचित नहीं है’ और याचिका खारिज कर दी।

विपक्ष ने गिलानी को सीनेट के चेयरमैन का उम्मीदवार बनाया

बता दें कि गिलानी को विपक्ष ने इस बार सीनेट के चेयरमैन का उम्मीदवार बना दिया है। सीनेट का चुनाव 12 मार्च को होगा। वह ग्यारह विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग (इसीपी) ने मंगलवार को सीनेट के हालिया चुनावों में वोट खरीदने के आरोपों पर सिर्फ वीडियो क्लिप के आधार पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इमरान सरकार का आरोप गिलानी के बेटे अली हैदर के कुछ पीटीआइ सदस्यों के साथ बात करने के वीडियो पर आधारित है।