Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

होम लोन पर ब्याज दरों में आ चुकी है काफी गिरावट, जानिए विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें

नई दिल्ली। अगर आप एक घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा समय है। होम लोन पर ब्याज दरों में काफी गिरावट आ चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में स्टांप ड्यूटी की दरें भी गिर गई हैं। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 75 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए अपनी ब्याज दर को घटाकर 6.7 फीसद और 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर 6.75 फीसद किया है। हालांकि, यह ब्याज दर उच्च सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों के लिए है। कोटक महिंद्रा बैंक भी होम लोन पर काफी आकर्षक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

आइए कुछ ऐसे बैंकों और हाउसिंग कंपनियों की होम लोन पर ब्याज दरों के बारे में जानते हैं, जो बाजार में अपेक्षाकृत कम ब्याज दर की पेशकश कर रही हैं। इसमें लोन राशि 75 लाख रुपये और अवधि 20 साल रखी गई है।

कोटक महिंद्रा बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.65 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 56,582 रुपये की बनेगी।

भारतीय स्टेट बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.70 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 56,805 रुपये की बनेगी।

आईसीआईसीआई बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,027 रुपये की बनेगी।

एचडीएफसी

यहां योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,027 रुपये की बनेगी।

पंजाब नेशनल बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.80 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,250 रुपये की बनेगी।

टाटा कैपिटल

यहां योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.80 फीसद ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,250 रुपये की बनेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.85 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,474 रुपये की बनेगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.85 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,474 रुपये की बनेगी।

बैंक ऑफ इंडिया

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.85 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,474 रुपये की बनेगी।

बजाज फिनसर्व

यहां योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.90 फीसद ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,698 रुपये की बनेगी।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस

यहां योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.90 फीसद ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,698 रुपये की बनेगी।

आईडीबीआई बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.90 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,698 रुपये की बनेगी।

एक्सिस बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.90 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,698 रुपये की बनेगी।

केनरा बैंक

यह बैंक योग्य लेनदारों से होम लोन पर 6.90 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 75 लाख रुपये की लोन राशि व 20 साल की अवधि के लिए ईएमआई 57,698 रुपये की बनेगी।