Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जल जीवन हरियाली के तहत एक बार फिर अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

अतिक्रमणकारियों ने खुद आगे बढ़कर जिला प्रशासन के इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

मोतिहारी में जल जीवन हरियाली को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान के शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में फिर से हलचल पैदा हो गई है

।बताते चलें कि बीते दिसंबर महीने में डीएम रमण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जिसमें सभी अधिकारियों के साथ लेकर इस अभियान की शुरुआत हुई थी। वहीं कुछ जगहों पर हो हल्ला भी मचा था। शहर में मोतीझील की जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने झील की जमीन को नापी एवं चिन्हित कर जमीन उपयोग कर रहे व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा था कि आप सभी मोतीझील के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दे।आज इसी कड़ी में एक बार फिर इस अभियान की शुरुआत हुई है। जिसमें एसडीएम सदर,एलआरडीसी, बीडीओ, सीओ के साथ और सभी सम्बंधित कर्मियों के साथ पुलिस बल भी इस अभियान में जुटे थे।