Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

म्यांमार के जनरलों पर यूके और कनाडा ने मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में लगाया प्रतिबंध

लंदन। म्यांमार में तख्तापलट के बाद यूके और कनाडा ने वहां के जनरलों पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने कहा कि वह तीन जनरलों की  संपत्ति जमा  करने के साथ- साथ उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाएगा जबकि कनाडा ने कहा कि वह नौ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमिनिक रैब (Dominic Raab)  ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर म्यांमार के लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन ने इससे पहले रोहिंग्या और अन्य जातीय अल्पसंख्यक समूहों पर मानवाधिकारों के हनन पर सैन्य नेता मिन आंग (Min Aung) पर प्रतिबंध लगाए थे।

निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा द्वारा सैन्य जनरलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में नेता मिन आंग ह्लाइंग (Min Aung Hlaing) और रक्षा माइया तुन ओओ (Mya Tun Oo) शामिल हैं।