Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

नई दिल्ली। बुधवार 10 फरवरी को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल, डीजल की कीमतें एक बार फिर आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमत में 29-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 25 से 27 पैसे बढ़ गए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.60 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 94.12 प्रति लीटर और 84.63 प्रति लीटर पर पहुंच गए। कोलकाता में पेट्रोल 88.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.31 रुपये लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 89.96 रुपये और डीजल 82.90 रुपये लीटर हो गया।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से रेस्क्यू पैकेज की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से क्रूड के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। ब्रेंट ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया।

बता दें कि बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का ‘एग्री इन्फ्रा सेस’ लगाने की घोषणा की गई है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इससे जनता के ऊपर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं। रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फेरबदल की जानकारी आप एसएमएस के जरिए भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS करना होगा। हर शहर का अलग-अलग कोड होता है, इसकी जानकारी आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगी।