Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने दी श्रीश्री रविशंकर को ‘ग्लोबल सिटीजनशिप एंबेसडर’ की मान्यता

वाशिंगटन। अमेरिका की एक प्रख्यात यूनिवर्सिटी ने भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को ‘ग्लोबल सिटीजनशिप एंबेसडर’ के तौर पर मान्यता दी है। यूनिवर्सिटी ने शांति और मानवीय कार्यो के साथ-साथ अंतरधार्मिक नेता के तौर पर काम करने के लिए यह सम्मान दिया है।

सोमवार को जारी एक वक्तव्य के अनुसार, ‘नार्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर स्पिरिचुअल्टी, डायलॉग एंड सर्विस ने रविशंकर को पिछले सप्ताह ‘ग्लोबल सिटीजनशिप एंबेसडर’ के तौर पर मान्यता दी। यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक और आध्यात्मिक सलाहकार अलेक्जेंडर लेवेरिंग कर्न ने कहा, ‘हम श्रीश्री के आभारी हैं। ‘ग्लोबल सिटीजनशिप एंबेसडर’ कार्यक्रम शुरू करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। हम एक प्रसन्नचित्त मानवीय कार्यकर्ता से वार्ता करेंगे और उनसे सीखेंगे।’ उन्होंने हमारे सर्वोत्तम साझा मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारा है।

बयान में कहा गया है कि श्रीश्री ने कई स्तरों पर बातचीत और रणनीतिक पहल के माध्यम से शांति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कई देशों में चल रहे संघर्ष को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं राहत कार्यक्रमों का भी नेतृत्व किया है।