Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाजवा के शांति संदेश पर भारत का जवाब- पहले पाक को आतंक के वातावरण से करो मुक्त

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के शांति संदेश पर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत भी पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध चाहता है लेकिन यह संबंध हिंसा एवं आतंक के वातावरण से मुक्त होने चाहिए और यह माहौल बनाना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है।

अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि हमारा पक्ष सर्वविदित है। भारत पाकिस्तान से सामान्य पड़ोसी देशों वाले संबंध रखने का इच्छुक है जो हिंसा, शत्रुता एवं आतंकवाद से मुक्त वातावरण में हो। ऐसा वातावरण बनाने का जिम्मा पाकिस्तान का है। भारत द्वारा पाकिस्तान की ओर से कोविड के टीके का अनुरोध प्राप्त होने पर उसे यह टीका उपलब्ध कराने अथवा नहीं कराने के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान की ओर से ऐसे किसी अनुरोध की कोई जानकारी नहीं है। दरअसल पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा के रिसालपुर में पाकिस्तान वायु सेना के असगर खान अकादमी में स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान और भारत को जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप गरिमापूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए।