Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या चल रहे हैं भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 163 रुपये की तेजी के साथ 49,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.45 फीसद या 221 रुपये की तेजी के साथ 48,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 1.69 फीसद या 1144 रुपये की तेजी के साथ 68,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.33 फीसद या 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,847.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.47 डॉलर की तेजी के साथ 1,845.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.67 फीसद या 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 26.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 26.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।