Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एंटोनी ब्लिंकेन होंगे अमेरिका के नए विदेश मंत्री, सीनेट ने दी मंजूरी

वाशिंगटन। जो बाइडेन (Joe Biden) के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अब अमेरिका के नए विदेश मंत्री का भी चुनाव हो गया है। मंगलवार को यूएस सीनेट में विदेश मंत्री के लिए एंटोनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) के नाम पर वोट दिए गए हैं। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति के बाद सबसे ताकतवर पद विदेश मंत्री का माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में इस पद की जिम्मेदारी माइक पोंपियो संभाल रहे थे। जो बाइडेन पहले ही अगले विदेश मंत्री के तौर पर ब्लिंकेन के नाम की घोषणा कर चुके थे।

बता दें कि फिलहाल राजनयिक रह चुके डेनियल स्मिथ कार्यवाहक विदेश मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। जो बाइडेन ने एंटोनी ब्लिंकेन की नियुक्ति को मंजूरी मिलने तक उन्हें कार्यवाहक विदेश मंत्री बनाया है।

एंटोनी ब्लिंकेन से भारत को उम्मीदें

कुछ समय पहले एंटोनी ब्लिंकेन ने कहा था कि भारत के साथ सहयोग की सफल कहानी है और वो जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने आक्रामक चीन से सतर्क रहने की भी बात कही थी। ब्लिंकेन ने कहा था कि अमेरिकी प्रशासन ने बड़ी सफलता के साथ भारत के साथ संबंध विकसित किए हैं। दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों की शुरुआत क्लिंटन प्रशासन के समय हुई थी। इसके बाद ओबामा प्रशासन ने इन्हें और मजबूत किया। उस समय दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग शुरू हुआ और हथियारों के सौदे हुए। ट्रंप प्रशासन ने इस सहयोग को और बढ़ाया। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए सहयोग का मजबूत तंत्र विकसित किया। इसके अलावा 15 अगस्त, 2020 को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर ब्लिंकेन ने अमेरिका में समारोह भी आयोजित किया था। उस समय वह बाइडेन के प्रचार दल के प्रमुख सदस्य थे।

उप विदेश मंत्री रह चुके हैं ब्लिंकेन

गौरतलब है कि ब्लिंकेन अमेरिका के उप विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पद संभाला था। उसी दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रहे थे।