Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम अब तक के उच्च स्तर पर, जानिए बाकी शहरों में क्या है कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन की शांति के बाद आज फिर बढ़ गए। इस वृद्धि के बाद देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः इस प्रकार हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 85.45 रुपये, मुंबई में 92.04 रुपये, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 88.07 रुपये और कोलकाता में 86.87 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम देखें जाए तो दिल्ली में 75.63 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 82.40, चेन्नई में एक लीटर डीजल 80.90, कोलकाता में 79.23 रुपये प्रति लीटर हैं। दिल्ली और मुंबई में यह All Time High रेट है।

मालूम हो कि गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रूख रहा। बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम में खूब इजाफा हुआ। बीते 10 महीने में ही इसके दाम में 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। आज सिंगापुर में कारोबार शुरू होते समय समय डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में हल्की नरमी देखी गई।

अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 85.02 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 87.95 रुपये प्रति लीटर, रांची में 84.15 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 84.94 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में डीजल 76.08 रुपये प्रति लीटर, पटना में डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 80.03 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में डीजल 76.00 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुए बदलाव की जानकारी सुबह 6 बजे मिल जाएगी। तेल विपणन कंपनियां, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव करती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम बढ़कर लगभग दोगुने हो जाते हैं।