Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.25 फीसद या 126 रुपये की गिरावट के साथ 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।

सोने के साथ ही चांदी की भी घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.68 फीसद या 438 रुपये की गिरावट के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिल

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.12 फीसद या 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,880.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसद या 1.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,875.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.20 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 26.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 25.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।