Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बोकारो में रेलवे ठेकेदार पर अज्ञात अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली__बालबाल बचे ठेकेदार

बोकारो: सिटी थाना अंतर्गत पत्थर कट्टा चौक पर रेलवे ठेकेदार विश्वामित्र राय के ऊपर मोटरसाइकिल से आए अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोलियां। बता दें कि रेलवे ठेकेदार विश्वामित्र राय अपने चिरा चास स्थित आवास से हुंडई कार में सवार होकर बोकारो मॉल जा रहे थे।

इस क्रम में पत्थर कट्टा चौक के नजदीक बाइक से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाई जो सीधे कार के बाएं तरफ की गेट पर जाकर लगी। जिसे दरवाजे पर छेद हो गए जिसके बाद बोकारो डीएसपी सिटी ज्ञानरंजन ने इस घटना को संज्ञान में लिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस कांड को उद्भेदन कर अपराधियों को दबोच लिया जाएगा