Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

Chitarpur देशव्यापी सेवा सप्ताह अभियान के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

20 सितंबर तक कई जन कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे

चितरपुर : देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक चलाए जा रहे देशव्यापी सेवा सप्ताह अभियान के चौथे दिन चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी एवं आदर्श बाल विकास विद्यालय परिसर में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुरबाड़ी एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और झाड़ू लगाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कहा कि देशव्यापी सेवा सप्ताह अभियान के तहत 20 सितंबर तक इस तरह के कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामकृष्ण दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, विद्यालय के आचार्य रविंद्र कुमार दुबे, मंदिर के पुजारी प्रीतम दुबे, मुरारी चौबे, उत्तम कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, शंभु प्रसाद वर्मा, चिंतामणि दुबे, धीरेंद्र प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।