Bokaro सरकार सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम कर रही है : पूर्व मुख्यमंत्री
बाबूलाल ने कहा : राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
बोकारो : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एव वर्तमान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार तिजोरी भरने का काम कर रही है क्योंकि इस सरकार को लगता है कि पता नहीं कितने दिनों का कार्यकाल बचा है और कब चले जाएं।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
झारखंड सरकार के 9 महीने के कार्यकाल पर बोलते हुए कहा कि जब परिवार के लोग ही जब संतुष्ट नहीं है तो फिर झारखंड की पूरी जनता को कैसे संतुष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि अब असंतुष्ट की आवाज परिवार के लोगों से ही उठ रही है और सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठ रहा है। साथ ही उन्होंने सूबे के विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)