Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्वी चम्पारण में घुस लेते एक मुखिया को निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया

मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना में घुस लेते हुआ मुखिया गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण में मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना में घुस लेते एक मुखिया को निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोतिहारी प्रखंड के टिकुलिया पंचायत के मुखिया कामेश्वर कुमार वार्ड सदस्य से डेढ लाख रुपये घुस ले रहे थे।

टिकुलिया गांव के वार्ड सदस्य ने जल-नल योजना के 20 लाख रुपये से गांव घर-घर पानी पहूंचाने के लिए पाईप लाइन बिछाया जिसके भुगतान के लिए मुखिया ने तीन लाख रुपये बतौर घुस की मांग किया था आज मोतिहारी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओं के निवास के समीप वार्ड सदस्य उपेन्द्र सहनी से पहले किस्त में डेढ लाख रुपये का भुगतान ले रहे थे तभी निगरानी की टीम नें रंगेहाथ रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। कामेश्वर मुखिया की गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने मुफ्फसिल थाना लायी जहां अधिकारियों ने कागजी खानापूर्ति करने के बाद अपने साथ पटना ले गयी है।

मोतिहारी से राजेश कुमार की रिपोर्ट