Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

Chitarpur झारखंड आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

पेंशन और प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग

चितरपुर प्रखंड अंतर्गत रहने वाले झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर सरकार द्वारा स्वीकृत एवं प्रदत्त लाभ से लाभान्वित करने की मांग की है।

इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी बशीरुद्दीन अंसारी, सुरेश राम एवं कौलेश्वर महतो ने बताया कि हम तीनों के साथ चितरपुर प्रखंड क्षेत्र से कुल 11 लोगों ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाई थी। जिसमें हमलोगों को जेल भी जाना पड़ा था। सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों की जारी सूची में हमलोगों का चयन किए जाने के बावजूद अबतक हमलोगों को कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है। इसे लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र देकर पेंशन और सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग की है।