Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शहीदों को दिया श्रंद्धाजलि

चाइनीज सामग्री को बहिष्कार करने का लिया संकल्प

बोकारो  : बोकारो चीनी सेना की कायरतापूर्ण कार्यवाही से आंदोलित सम्पूर्ण भारत और भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व करने वाले हम सभी भारतवासियों की एकजुटता को दर्शाने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो द्वारा गरगा पुल के समक्ष चीन को उसकी औकात बताने एवं अपने शहीद सैनिक साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, सभी पूर्व सैनिकों ने उनकी शहादत को नमन किया और भगवान से उनकी आत्मा को शांति के साथ साथ उनके परिवार जनों को शांति एवं शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। शहीदों अमर रहें के नारों से आकाश गुंजायमान रहा।
सभी लोगों से यह आग्रह किया गया कि चीनी सामान का बहिष्कार करें।
इस कार्यक्रम में, दिनेश्वर सिंह, राकेश मिश्रा, विनय कुमार, मनोज झा, राजहंस, शत्रुघ्न सिंह, नीरज तिवारी , सरयू, मनोज, रमेश एवं अशोक कुमार वर्मा, प्रदीप झा नीरज कुमार, संजय कुमार, ज्योति कुमारी अन्य की सहभागिता रही।