Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro 6अपराधी को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अपराधियों की गिरफ्तारी से अपराध के ग्राफ में कमी आएगी

बोकारो जिले के चास एसडीपीओ भगवान दास के अगुवाई वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इंस्पेक्टर अमिताभ राय के नेतृत्व में चिरा चास के भालसुंधा बस्ती बांध के पास से अपराध की योजना बना रहे अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है l गिरफ्तार सभी अपराधी गृह भेदन के मामले में वांछित रहे हैं l

इनकी गिरफ्तारी से हाल के दिनों में चास एवं चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित चोरी के मामलों का सफल उद्भेदन किया जा सका है l गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर एसआईटी से चोरी किए गए सामानों को भी बरामद कर लिया गया हैl प्रेस को संबोधित करते हुए चास एसडीपीओ भगवान दास ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी सक्रिय अपराध से जुड़े हुए थे और चास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना इलाके में लगातार घटना को अंजाम दे रहे थे । इनकी गिरफ्तारी से निश्चित तौर पर क्षेत्र में अपराध के ग्राफ में कमी आएगी।