Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या चल रहा भाव

नई दिल्ली। वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 की सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह 67 रुपये की गिरावट के साथ 46,034 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 80 रुपये की गिरावट के साथ 46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक हाजिर और वैश्विक वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

उधर मंगलवार सुबह वायदा बाजार में चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 0.26 फीसद या 125 रुपये की गिरावट के साथ 48,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 49,245 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1700 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.18 फीसद या 3.14 डॉलर की गिरावट के साथ 1,695.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की बात करें, तो मंगलवार सुबह चांदी की वैश्विक वायदा कीमत 0.52 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 1.23 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 17.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।