Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी, 2 से 3 आतंकी के छिपे होने की है सूचना

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शोपियां के रेबन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबेन इलाके में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शोपियां के रेबन गांव को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया है। माना जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस, सेना के 01 RR और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चला रेबेन इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जब संदिग्ध स्थान पर पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और फिर मुठभेड़  शुरू हो गया। सूत्रों के मुताबिक, दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।