Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh बेमौसम बारिश ने ली एक कि जान, नदी में बही कार, एक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

बेमौसम बारिश से नदी में आई उफान, नदी के छिलका पुल से गुजर रही  एक वैगनआर गाड़ी नदी में बही

झारखंड के रामगढ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में बेमौसम बारिश से नदी में आई उफान, नदी के छिलका पुल से गुजर रही  एक वैगनआर गाड़ी नदी में बही , वैगनआर गाड़ी में सवार दो व्यक्तियो में एक की हुई मौत हो गयी और एक घायल हो गया । स्थानीय लोगो के अनुसार वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के रहने वाले रमेश सिन्हा अपने दामाद के साथ  वैगनआर गाड़ी में सवार होकर रांची जा रहे थे।

इसी बीच छिलका पुल में उनकी गाड़ी नदी के उफान में फंस गई और देखते ही देखते पानी के बहाव में गाड़ी नदी के पुल में बहने लगी और  गाड़ी में पानी भर गई ,  स्थानीय लोगों की मदद से  किसी तरह दोनों को गाड़ी से निकाला गया  और उन्हें  वेस्ट बोकारो के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रमेश सिन्हा को मृत घोषित कर दिया । पिछले दो दीनो से झारखंड के रामगढ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है तेज हवाओ और बादल गर्जन के साथ जोरदार हो रही है बारिश। देर रात से लगातार हो रही बारिश ने लोगो की मुश्किलें बढ़ाई , जनजीवन प्रभावित हो गया है इस बारिश से दिन में ही अंधेरा और बारिश की मौसम जैसा नज़ारा उत्पन्न हो गया है  हालात यह हो गयी है कि ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। आप इस इस पानी के तेज धार में डूबे कार को देखिए कैसे ये तेज धार की परवान चढ़ गया आप देखिए इस वीडियो को