Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर बरसाए गए पत्थर

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर देर शाम यहां उनके हवाईअड्डा जाते वक्त जानलेवा हमला हुआ है, जिसकी वे निंदा करते हैं।

PunjabKesari
चौहान ने देर रात वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर कहा कि वे इस घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति समाप्त हो चुकी है। अराजकता का राज है। आम व्यक्ति तो छोड़िए, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला किया गया।

चौहान ने कहा कि जब वे दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की गई । पत्थर बरसाए गए। गाड़ी पर चढने का प्रयास किया गया। चालक ने बमुश्किल गाड़ी को सुरक्षित निकाला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सिंधिया के साथ ऐसा हो सकता है, तो बाकी लोगों के साथ क्या होगा। स्थिति भयावह है।