Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने कहा- भगवान से प्रार्थना, सिंधिया भाजपा में सुरक्षित रहें

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ही तरीके से बधाई दी है। उन्होंने भगवान से सिंधिया की सुरक्षा की प्रार्थना की है।दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिंधिया को भाजपा में सुरक्षित रखें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार द्वारा सिंधिया परिवार के सदस्यों को महत्व दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, गांधी परिवार ने सदैव माधव राव जी व ज्योतिरादित्य जी का सम्मान किया है। उन्होनें अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी के उस बयान को भी टैग किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, वे इकलौते व्यक्ति हैं जो मेरे घर कभी भी आ सकते हैं।

गौरतलब है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली थी। साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि गांधी परिवार ने सिंधिया को मुलाकात का समय नहीं दिया था।